26 सितंबर से शुरू होगा पंचायती दर्पण अभियान

Spread the love

(अभिषेक सिंह)

बस्ती।राष्ट्रीय मासिक पत्रिका जनहित सत्ता टुडे द्वारा अभियान की शुरुआत करेगा,पंचायती दर्पण अभियान से ग्राम पंचायत स्तर के विकास और वास्तविक स्थिति को शासन तक पहुंचाने का कार्य जनहित सत्ता टुडे द्वारा किया जाएगा। अभियान में जनहित सत्ता टुडे की टीम ग्राम पंचायत स्तर पर विकास का और वास्तविक स्थिति का जायजा लेगी, साथी ही विकास और वास्तविक स्थिति को पोर्टल चैनल और पत्रिका में प्रकाशित करने का कार्य करेगा। पत्रिका के मुख्य संरक्षक सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि पंचायती दर्पण अभियान पंचायतों का दर्पण बनेगा जिससे पंचायत का विकास और वास्तविक स्थिति लोगों को नजर आएगी साथी ही पत्रिका में प्रकाशित कर विकास तथा वास्तविक मुद्दों को आम जन मानस में लाने का कार्य किया जायेगा। पंचायती दर्पण अभियान में दो सदस्यीय टीम संपादक द्वारा गठित किया गया है।
पंचायती दर्पण की शुरुआत पत्रिका के मुख्य संरक्षक सुशील प्रताप सिंह द्वारा 26 सिम्तबर 2022 को किया जायेगा।


Spread the love

Related posts

Leave a Comment