सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत 1 अक्टूबर को किसान मोर्चा के द्वारा बृहद वृक्षारोपण कराने की योजना बनी

Spread the love

बस्ती।देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से महात्मा गाँधी जयन्ती तक सेवा पखवाड़े कार्यक्रम चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी रोजाना कोई न कोई सेवा भाव से कार्यक्रम करती नजर आ रही है, जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी ने किसान मोर्चा को 1 अक्टूबर के दिन वृक्षारोपण का कार्यक्रम सौंपा है। जिसके निमित्त आज जनपद बस्ती में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर जिले के सभी पदाधिकारियों के साथ-साथ मंडल अध्यक्षों की बैठक की गई। कार्यक्रम को उचित रूप देकर बेहतरीन से बेहतरीन कार्यक्रम कैसे किया जाए इस पर विशेष चर्चा की गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने कहा कि जिले में किसान मोर्चा को प्रत्येक ग्राम सभा में पौधा लगाने का लक्ष्य दिया गया है और बस्ती के भाजपा कार्यकर्ता लक्ष्य को पूरा करने का काम करेंगें। इसके लिए सभी मंडलों में संयोजक नियुक्त कर जिमेदारिया बाँट दी गई है। वहीं कार्यकम संयोजक एवं जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने कहा जिले में लगाये जा रहे प्रत्येक पौधों का एक पालक भी तय किया जाएगा जिसको पौधों की देख रेख की जिम्मेदारी दी जाएगी, साथ ही साथ कार्यक्रम का फोटो और वीडियो नरेन्द्र मोदी एप और सोशल मीडिया पर पोस्ट करना होगा, वही कार्यक्रम संयोजक ने किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया। जिला अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के द्वारा आए मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया साथ ही महापुरुषो की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। इस मौके पर जिला महामंत्री राम चरन चौधरी, वरुण पाण्डेय, गौरव मणि त्रिपाठी, अवनीश सिंह, वशिष्ट मुनि, कौशल गुप्ता, सतीश पाण्डेय, अनिल कुमार चौधरी, राम केवल गुप्ता, राम मौर्या, उमाकान्त शुक्ला, अजय श्रीवास्तव, पंकज मिश्रा, रमेश चन्द्र त्रिपाठी, सुभाष सिंह, उमेश तिवारी, ऋषभ श्रीवास्तव, अजीत शुक्ला, राजन पाण्डेय, प्रदीप द्विवेदी, चंद्रशेखर पाण्डेय, सुनील मिश्रा, राघवेन्द्र पाण्डेय, अनिल मिश्रा, रोशन शुक्ला, देवेन्द्र भट्ट, कृष्ण किशोर मिश्रा, राकेश त्रिपाठी, स्नेह पाण्डेय सहित किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारियों के साथ साथ मंडल के कई पदाधिकारी गण मौजूद रहे।


Spread the love

Related posts

Leave a Comment