झारखंडी नाथ पर सकुशल संपन्न हुआ जलाभिषेक

Spread the love

बस्ती।श्रावण मास के पावन पर्व तेरस के अवसर पर मंगलवार को सेवईं डीह के झारखंडी नाथ पर भक्तों का मेला जलाभिषेक के लिए लगा रहा भोलेनाथ का दर्शन कर कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया।
क्षेत्र के पुरुष एवं महिलाओं में भी झारखंडी नाथ का पूजा अर्चना कर जलाभिषेक पूरी श्रद्धा और सुमन के साथ अर्पित किया है। सल्टौआ गोपालपुर ब्लॉक का चर्चित एवं प्रचलित भोलेनाथ का मंदिर है, पार्वती माता,श्री हनुमान जी,दुर्गा माता का मंदिर भी भोलेनाथ के मंदिर के साथ बना हुआ है। यहां लोगों द्वारा बताया जाता है कि भोलेनाथ के दरबार में जो मन्नत मांग लो वह पूरा हो जाता है।श्रावण मास के तेरस के दिन यहां एक छोटा मेला भी आयोजित होता है,जिसमें लोग शामिल होकर खरीददारी करते हैं,तेरस के पावन पर्व पर मंदिर के ठीक सामने सल्टौआ की प्रसिद्ध दुकान मंगल स्वीट हाउस द्वारा भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया इस अवसर पर मंगल प्रसाद सामाजिक कार्यकर्ता अमित कुमार व उनका पूरा परिवार एकजुट होकर प्रसाद वितरण का कार्य पूरे श्रद्धा से करता हुआ नजर आया।


Spread the love

Related posts

Leave a Comment