भदेश्वर नाथ मंदिर में कांवरियों का जन सैलाब,भक्तों ने किया जलाभिषेक

Spread the love

बस्ती।श्रावण मास के पावन पर्व पर तेरस के अवसर पर कांवड़ियों ने श्रद्धा पूर्वक भोलेनाथ बाबा को जल अर्पित करते हुए उनके चरणों में शीष झुकाया,लंबी संख्या में। पैदल चलकर काफी कठोर परिश्रम करते हुए भोलेनाथ के भक्तों ने भोलेनाथ के दरबार पर जलाअभिषेक कर पूजा आराधना किया है। भदेश्वर नाथ मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया,पूरा अयोध्या से बस्ती तक भगवा में में डूबा रहा पूरा मार्ग एवं शहर,प्रचण्ड भीड़ के साथ रात्रि 12 बजे से कांवड़ियों ने जलाभिषेक करना प्रारंभ किया। भदेश्वर नाथ मंदिर में कांवरिया भक्तों का जन सैलाब देखने को मिला डीएम व एसपी खुद मौजूद रहकर कांवरिया भक्तों के जलाभिषेक में सहयोग किया है।
डीएम प्रियंका निरंजन तथा एसपी डीआईजी आईजी ने जगह जगह निरीक्षण कर कांवड़ यात्रियों की व्यवस्था का जायजा लेते हुए कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए प्रशासन जगह-जगह कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्पर रहा शांतिपूर्ण ढंग से बिना किसी विवाद के जलाभिषेक कार्यक्रम विधि विधान के मध्य नजर संपन्न हुआ है बस्ती जनपद के अन्य शिव मंदिरों पर भी भक्तों का उमड़ा रहा भीड़ जगह-जगह जलाभिषेक कर पूजा अर्चना भोलेनाथ के श्रद्धालुओं ने विधि विधान से किया है।


Spread the love

Related posts

Leave a Comment